डिलीवरी के बाद ऑनलाइन योग क्लास, घर बैठे
डिलीवरी के बाद शरीर को धीमी और सुरक्षित शुरुआत चाहिए, कोई भी वर्कआउट वीडियो नहीं। डॉक्टर की हाँ के बाद आप लतिका के लाइव महिला बैच में हल्के, बदले हुए आसन करती हैं। C-section के बाद, या जब ज़्यादा देखभाल चाहिए, पर्सनल 1:1 क्लास ले सकती हैं।
- डॉक्टर की हाँ के बाद
- लाइव महिला बैच या 1:1
- कैमरा ऑन, पोस्चर चेक
- महिला टीचर
- हिंदी में
लतिका · मार्जरी आसनयह क्लास किसके लिए है
उन माँओं के लिए जो डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे शरीर को फिर से मज़बूत बनाना चाहती हैं।
- नॉर्मल डिलीवरी के बादडॉक्टर ने एक्सरसाइज़ की अनुमति दे दी है और आप बेसिक्स से शुरू करना चाहती हैं।
- C-section के बादटांकों के बाद ज़्यादा ध्यान चाहिए, इसलिए पहले पर्सनल क्लास से शुरू करना बेहतर रहता है।
- पेट और कमरडिलीवरी के बाद पेट ढीला लगता है या कमर में दर्द रहता है।
- नए रूटीन वाली माँबच्चे के साथ दिन तय नहीं रहता; 50 मिनट घर से, कैमरे के सामने।
शुरू करने के दो तरीके। लतिका चुनने में मदद करती हैं।
शुरुआती कॉल पर लतिका आपकी डिलीवरी और किसी दर्द के बारे में पूछती हैं। फिर बताती हैं कि कौन-सी क्लास आपके लिए ठीक है।
- महिला बैच12 महिलाओं तक · ₹1,499 महीना से
- अक्सर नॉर्मल डिलीवरी के बाद, जब डॉक्टर व्यायाम की हाँ दे दें
- हर आसन का हल्का रूप, सिर्फ़ आपके लिए दिखाया जाता है
- सोम–शुक्र, लाइव, 50 मिनट, सुबह 6, 9 बजे या शाम 5, 6 बजे
- पर्सनल 1:1सिर्फ़ आप और लतिका · 12 क्लास ₹4,999 से
- C-section के बाद अक्सर बेहतर शुरुआत
- जब पेट ढीला लगे या कमर के निचले हिस्से में दर्द हो
- आपके और बच्चे के दिन के हिसाब से समय
पक्का नहीं पता? फ़्री ट्रायल बुक करें और शुरुआती कॉल पर लतिका से पूछ लें।
एक क्लास में क्या होता है
आप बैच की वही लाइव 50 मिनट की क्लास जॉइन करती हैं। हर हिस्से में लतिका आपको डिलीवरी के बाद के शरीर के लिए हल्का रूप दिखाती हैं।
- 5 मिनट · वार्म-अप और जोड़ों को खोलना
- 10 मिनट · सूर्य नमस्कार
- 20 मिनट · दिन का मुख्य अभ्यास
- 5 मिनट · पेट और कोर
- 5 मिनट · प्राणायाम
- 5 मिनट · शवासन और विश्राम




डिलीवरी के बाद के शरीर के लिए बना
तीन बातें इस क्लास को आम वर्कआउट से अलग बनाती हैं।
- पहले आपके डॉक्टरक्लास डॉक्टर की हाँ के बाद ही शुरू होती है। नॉर्मल डिलीवरी हो या C-section, कब शुरू करना है यह डॉक्टर तय करते हैं।
- पहले साँस और बेसिक्सपहले साँस, पेल्विक फ़्लोर और हल्के स्ट्रेच। ताक़त धीरे-धीरे बाद में आती है।
- हर आसन का हल्का रूपबैच में भी लतिका आपको अलग, आसान रूप दिखाती हैं।
डिलीवरी के बाद क्या ध्यान रखते हैं
- शुरू में क्रंचेज़, झटके और कूदने वाली एक्सरसाइज़ नहीं
- पेट पर ज़ोर डालने वाले आसन तब तक नहीं जब तक शरीर तैयार न हो
- दर्द हो तो रुक जाना, और लतिका को बताना
- प्रेगनेंसी के दौरान यह क्लास नहीं है; उसके लिए डॉक्टर की सलाह से प्रीनेटल योग
फ़ीस
महिला बैच ₹1,499 महीना से। पर्सनल 1:1 क्लास ₹4,999 से (महीने में 12 क्लास)। पहले 3 दिन फ़्री।
WhatsApp से पहली क्लास तक
पहले 3 दिन कुछ नहीं देना। लतिका एक घंटे में जवाब देती हैं, सुबह 6 से रात 10 बजे तक।
- फ़्री ट्रायल बुक करेंWhatsApp पर फ़्री ट्रायल बुक करें। पहले 3 दिन फ़्री, रोज़ एक 30 मिनट की क्लास, कार्ड नहीं चाहिए।
- हेल्थ फ़ॉर्म और छोटी कॉललतिका को बताएँ कि डिलीवरी कब हुई, नॉर्मल या C-section, और कोई दर्द। वे बैच या 1:1 सुझाती हैं।
- अपनी क्लास जॉइन करेंसुबह 6, 9 बजे या शाम 5, 6 बजे का बैच, या अपनी 1:1 क्लास जॉइन करें, कैमरा ऑन के साथ।
अपना 3 दिन का फ़्री ट्रायल बुक करें
5 छोटे स्टेप। लतिका आपको WhatsApp पर मैसेज करेंगी। अभी कुछ भी भुगतान नहीं करना।
डिलीवरी के बाद योग पर लतिका की फ़्री गाइड

डिलीवरी के बाद वज़न घटाने के लिए योग: कब, कैसे और कितना
डिलीवरी के बाद योग कब शुरू करें, पहले महीने कौन-से आसन करें, किनसे बचें और बढ़े हुए वज़न को धीरे-धीरे कैसे कम करें।
पूरा पढ़ें →
सी-सेक्शन के बाद योग कब और कैसे शुरू करें: सुरक्षित क़दम
सी-सेक्शन के बाद योग कब शुरू करें? डॉक्टर की हाँ के बाद, साँस से। 3 चरणों में सुरक्षित आसन, क्या न करें और कब रुकें।
पूरा पढ़ें →
पेट कम करने के लिए योग: 7 आसन और एक ज़रूरी सच
पेट की चर्बी कम करने के लिए 7 आसन, रोज़ का रूटीन और वह सच जो कोई नहीं बताता: सिर्फ़ पेट से चर्बी कम नहीं होती। पेट की चर्बी के लिए सीधी गाइड।
पूरा पढ़ें →महिलाओं की ऑनलाइन योग क्लास: आपके सवाल
यह आपके डॉक्टर तय करते हैं। नॉर्मल डिलीवरी में अक्सर जल्दी और C-section के बाद ज़्यादा समय लगता है। डॉक्टर की हाँ के बाद लतिका साँस और बेसिक्स से शुरू करवाती हैं।
C-section के बाद टांकों और पेट को ज़्यादा देखभाल चाहिए, इसलिए अक्सर पर्सनल 1:1 से शुरू करना बेहतर है। शुरुआती कॉल पर लतिका आपकी रिपोर्ट देखकर बताती हैं।
हाँ, हल्का योग दूध पिलाने के साथ चल सकता है। क्लास से पहले फ़ीड करा लें, पानी पीती रहें, और थकान हो तो आराम करें।
शुरू में क्रंचेज़ नहीं, बल्कि साँस, पेल्विक फ़्लोर और कोर को धीरे से जगाने वाले आसन। कितना समय लगेगा यह हर शरीर में अलग होता है।
उस दिन की रिकॉर्डिंग आपको भेज दी जाएगी।
हाँ। मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप, किसी से भी। बस फ़ोन ऐसी जगह रखें जहाँ से आपका पूरा शरीर दिखे।
3 दिन का ट्रायल फ्री है। पहले क्लास आज़माएँ, अच्छा लगे तभी जुड़ें।
आज ही पहला क़दम उठाएँ
पहले 3 दिन फ्री। अच्छा लगे, तभी आगे बढ़ें।
3 दिन का फ्री ट्रायल बुक करेंअगला पेजफ़िटनेस और लचीलेपन का योग →