महिलाओं के लिए ऑनलाइन योग क्लास · लाइव, हिंदी में
घर बैठे वज़न घटाएँ, सही योग के साथ
एक बैच में सिर्फ़ 12 सीटें, ताकि हर एक पर पूरा ध्यान दिया जा सके। हिंदी में, लाइव, आपके घर से।

शुरू करने से पहले, शायद आप सोच रही हैं…
बुक करने से पहले, सीधे जवाब।
शुरू करना आसान है
- WhatsApp पर मैसेज करेंअपना नाम और सुविधाजनक समय (सुबह या शाम) बताएँ।
- 3 दिन फ्री करेंरोज़ लतिका के साथ 30 मिनट की लाइव क्लास, आपके समय पर। अच्छा लगे, तभी बैच में जुड़ें।
- अपना प्लान चुनें12 हफ़्ते का प्रोग्राम शुरू करें और हर हफ़्ते अपनी प्रगति देखें।
12 हफ़्ते का वेट लॉस योग प्रोग्राम
सोमवार से शुक्रवार, रोज़ 50 मिनट की लाइव क्लास। Zoom या Google Meet पर, कैमरा ऑन करके, ताकि हर आसन ठीक करवाया जा सके। हर आसन हिंदी में कदम-दर-कदम, आपके शरीर की रफ़्तार से, बिना जल्दबाज़ी के।
- शुरुआत में हेल्थ फ़ॉर्म और 10 मिनट की कॉल
- हर हफ़्ते वज़न और नाप की जाँच
- हिंदी में आसान खान-पान गाइड (PDF)
- क्लास छूट जाए तो रिकॉर्डिंग
- WhatsApp ग्रुप और क्लास से 15 मिनट पहले रिमाइंडर
- हर 4 हफ़्ते में प्रोग्रेस रिपोर्ट

मैं योग क्यों सिखाती हूँ
शुरू में मुझे योग पसंद नहीं था। 15 साल की उम्र में मेरी दादी ने मुझे योग शुरू करवाया, सुजानगढ़, राजस्थान में। फिर पता चला कि मेरे शरीर में प्राकृतिक लचीलापन है। योग प्रतियोगिताएँ मुझे उन जगहों पर ले गईं, जहाँ मेरे शहर की लड़कियाँ कम ही जा पाती हैं।
जब दादी को BP और शुगर की बीमारी हुई, तब समझ आया कि योग ट्रॉफ़ी के लिए नहीं, सेहत के लिए है। अब मैं इसलिए सिखाती हूँ ताकि ज़्यादा महिलाएँ योग और सही खान-पान से स्वस्थ रहें, ऐसी फ़ीस में जो वे दे सकें। योग काम करता है, पर धीरे और लगातार।
लतिका सैनी · योग में MA · NET क्वालिफ़ाइड · नेशनल गोल्ड मेडल, 2019
मेरी पूरी कहानी पढ़ेंहमारी स्टूडेंट्स क्या कहती हैं
“आपसे मिलकर और आपसे क्लास लेकर बहुत अच्छा लगा। मुझे नहीं, बल्कि बॉडी को फ़ील हुआ कि क्लास के फ़ायदे बहुत हैं। छोटी-मोटी बीमारी थी, योग और एक्सरसाइज़ से बहुत आराम मिला।”
“आपकी योग क्लास से मुझे बॉडी में बहुत फ़र्क़ महसूस हुआ है। हर समय फ़्रेश और पॉज़िटिव महसूस करती हूँ। आपकी क्लासेज़ बहुत अच्छी हैं, दीदी।”
“पहले मैं स्क्वाट में बैठ नहीं पाती थी, अब बैठ जाती हूँ। अब पहले से ज़्यादा एनर्जी महसूस करती हूँ।”
“सेशन का स्ट्रक्चर और फ़्लो बहुत अच्छा था, जिससे सभी को स्टेप्स समझने और फ़ॉलो करने में आसानी हुई। उन्होंने हर एक्सरसाइज़ को सही तरीक़े से करके दिखाया और ज़रूरत पड़ने पर साफ़ गाइडेंस भी दी। जकड़न कम होती है और चलने-फिरने में आसानी महसूस होती है। दिन भर थकान कम लगती है और नींद बेहतर आती है।”
बैच का समय (भारतीय समय)
हर बैच 4–5 महिलाओं के जुड़ते ही शुरू होता है। आपका 3 दिन का फ़्री ट्रायल आपके समय पर हो सकता है।
फ़ीस
पहले 3 दिन फ्री। उसके बाद अपना प्लान चुनें।
कार्ड की ज़रूरत नहीं · कोई ऑटो-डेबिट नहीं · कुछ भी अपने आप रिन्यू नहीं होता
- ज़्यादा से ज़्यादा 12 महिलाएँ, कैमरा ऑन
- सोम–शुक्र · 50 मिनट लाइव क्लास
- हर हफ़्ते प्रोग्रेस जाँच
- ज़्यादा से ज़्यादा 12 महिलाएँ, कैमरा ऑन
- सोम–शुक्र · 50 मिनट लाइव क्लास
- हफ़्ते में 3 दिन का विकल्प: ₹999
अपना 3 दिन का फ़्री ट्रायल बुक करें
5 छोटे स्टेप। लतिका आपको WhatsApp पर मैसेज करेंगी। अभी कुछ भी भुगतान नहीं करना।
महिलाओं की ऑनलाइन योग क्लास: आपके सवाल

लतिका के साथ वीडियो कॉल पर 50 मिनट की लाइव योग क्लास, सोमवार से शुक्रवार। वे कैमरे पर हर महिला को देखती हैं और नाम लेकर आसन ठीक करवाती हैं, ताकि आप सही तरीक़ा सीखें।
सिर्फ़ महिलाओं के लिए, एक बैच में ज़्यादा से ज़्यादा 12, और सिखाती हैं लतिका, जो ख़ुद एक महिला हैं। वज़न घटाने, PCOD या थायरॉइड, डिलीवरी के बाद फ़िटनेस, या बस फ़िटनेस और लचीलेपन के लिए जुड़ें। 10+ साल की लड़कियों का अलग बैच है।
हाँ, बिल्कुल। पहले 4 हफ़्ते बुनियाद पर ही होते हैं और हर आसन का आसान रूप सिखाया जाता है।
हर क्लास लाइव है, सोमवार से शुक्रवार, रोज़ 50 मिनट: सुबह 6:00 से 6:50 · 9:00 से 9:50 या शाम 5:00 से 5:50 · 6:00 से 6:50, भारत का समय। क्लास छूट जाए तो उस दिन की रिकॉर्डिंग मिल जाती है।
हाँ, पहले 3 दिन फ़्री हैं, रोज़ एक 30 मिनट की क्लास। उसके बाद 12 हफ़्ते का ग्रुप बैच ₹3,999 (लगभग ₹1,333 महीना) और मासिक ग्रुप बैच ₹1,499 महीना। पैसे UPI से तभी देने हैं जब आप प्लान चुनें, कोई ऑटो-डेबिट नहीं।
आज ही पहला क़दम उठाएँ
सुबह 9:00 वाला बैच चल रहा है: 12 में से 10 सीटें बाक़ी।
महिलाओं की सेहत के लिए योग गाइड
पीरियड्स, PCOD, थायरॉइड, डिलीवरी के बाद योग और प्राणायाम, लतिका ने आसान भाषा में समझाया है।

पीरियड्स में योग: क्या करें, क्या नहीं, और दर्द में आराम के आसन
क्या पीरियड्स में योग कर सकते हैं? पीरियड के दर्द में आराम देने वाले आसन, कौन-से आसन न करें, और कब डॉक्टर से मिलना चाहिए।
पूरा पढ़ें →
पीसीओडी के लिए योग: 8 आसन, हर आसन का GIF
पीसीओडी के लिए योग: 8 आसन, हर आसन का GIF, आसान स्टेप और गिनती। ये आसन डॉक्टर के ट्रीटमेंट के साथ काम करते हैं, उसकी जगह नहीं।
पूरा पढ़ें →
डिलीवरी के बाद वज़न घटाने के लिए योग: कब, कैसे और कितना
डिलीवरी के बाद योग कब शुरू करें, पहले महीने कौन-से आसन करें, किनसे बचें और बढ़े हुए वज़न को धीरे-धीरे कैसे कम करें।
पूरा पढ़ें →
थायरॉइड में योग: कौन-से आसन करें और क्या ध्यान रखें
थायरॉइड में योग कैसे मदद करता है, कौन-से आसन और प्राणायाम करें, गर्दन वाले आसनों में क्या सावधानी रखें, और दवा क्यों बंद नहीं करनी।
पूरा पढ़ें →
कपालभाति कैसे करें: सही तरीक़ा और कब बिल्कुल न करें
कपालभाति प्राणायाम का सही तरीक़ा, शुरुआत में कितने स्ट्रोक करें, फ़ायदे, और किन हालात में कपालभाति नहीं करना चाहिए। सुरक्षा के साथ पूरी गाइड।
पूरा पढ़ें →
अनुलोम विलोम कैसे करें: सही तरीक़ा, फ़ायदे और आम ग़लतियाँ
अनुलोम विलोम प्राणायाम क़दम-दर-क़दम: कैसे बैठें, हाथ की मुद्रा, साँस का क्रम, कितनी देर करें, फ़ायदे और वे ग़लतियाँ जो शुरुआत करने वाले अक्सर करते हैं।
पूरा पढ़ें →