Yoga with Latu

पोस्चर के लिए योग: कमर की अकड़न के लिए रोज़ करें ये 6 आसन

Latika
लतिका · योग में MA, NET क्वालिफ़ाइड · 3 मिनट
लतिका योगा मैट पर उष्ट्रासन करते हुए

लैपटॉप, फ़ोन, घर का काम, सब में हम आगे झुककर बैठते हैं। शाम तक कमर अकड़ जाती है, कंधे आगे आ जाते हैं और गर्दन भारी लगती है। अच्छा पोस्चर सिर्फ़ "सीधे बैठो" कहने से नहीं आता। इसके लिए पीछे की मांसपेशियाँ (ग्लूट्स, ऊपरी पीठ) मज़बूत और आगे की (हिप फ़्लेक्सर्स, छाती) खुली होनी चाहिए।

ये 6 आसन यही दोनों काम करते हैं। पूरा सेट 10 से 12 मिनट का है। इसे सुबह या शाम, खाली पेट या खाने के 2 से 3 घंटे बाद कर सकते हैं।

लतिका के साथ पूरा सेट देखें (30 सेकंड)YouTube पर देखें

6 आसन, एक के बाद एक

  1. रिवर्स टेबलटॉप डिप्सबैठकर हाथ पीछे ज़मीन पर रखें, उंगलियाँ पैरों की तरफ़। घुटने मोड़कर पैर ज़मीन पर। हिप्स ऊपर उठाएँ, फिर धीरे नीचे लाएँ। 10 से 12 बार। ग्लूट्स और कोर मज़बूत होते हैं।
  2. प्रसारित पादोत्तानासन ट्विस्टपैर चौड़े खोलकर खड़े हों, आगे झुकें। एक हाथ ज़मीन पर, दूसरा ऊपर की तरफ़, और छाती को साइड में घुमाएँ। हर तरफ़ 5 से 6 बार। जाँघें, हैमस्ट्रिंग्स और कमर खुलती हैं।
  3. रिवर्स टेबलटॉपडिप्स वाली पोज़िशन से हिप्स इतने उठाएँ कि घुटनों से कंधों तक एक सीधी लाइन बने, 2 से 3 साँस रुकें। 8 से 10 बार। कंधे और हिप्स एक साथ काम करते हैं।
  4. उष्ट्रासनघुटनों पर खड़े हों, हाथ कमर पर रखें, छाती ऊपर उठाते हुए पीछे झुकें। आराम हो तो हाथ एड़ियों पर। 20 से 30 सेकंड। हिप फ़्लेक्सर्स और छाती का स्ट्रेच।
  5. सेतुबंधासनपीठ के बल लेटकर घुटने मोड़ें, पैर हिप्स के पास। हिप्स ऊपर उठाएँ, फिर धीरे नीचे। 10 से 12 बार। ग्लूट्स और कमर के निचले हिस्से को ताक़त।
  6. पपी पोज़घुटनों पर आएँ, हिप्स घुटनों के ऊपर रखें और हाथ आगे खिसकाते हुए छाती ज़मीन की तरफ़। 30 सेकंड। कंधों और रीढ़ को आराम।
Latika Setu Bandhasana (bridge pose) karte hue
सेतुबंधासन: हिप्स ऊपर, कंधे और सिर ज़मीन पर

ध्यान रखने वाली बातें

  • साँस आराम से लेते रहें, किसी भी आसन को झटके से न करें।
  • उष्ट्रासन में चक्कर या खिंचाव लगे तो गर्दन पीछे न गिराएँ, ठुड्डी थोड़ी अंदर रखकर करें।
  • शुरुआत में कम बार करें। रोज़ करना ज़्यादा ज़रूरी है, ज़्यादा देर करना नहीं।
  • अगर ऑफ़िस में घंटों बैठना होता है, तो बीच में ऑफ़िस में चेयर योग भी कर सकते हैं।

कमर या गर्दन में दर्द, स्लिप डिस्क, हाई बीपी या प्रेग्नेंसी हो तो उष्ट्रासन और सेतुबंधासन से पहले डॉक्टर से पूछें। किसी आसन में दर्द हो तो वहीं रुक जाएँ। कमर दर्द के लिए अलग आसन: कमर दर्द के लिए योग।

घर पर वीडियो देखकर करते समय पता नहीं चलता कि कमर सही झुकी है या नहीं। लाइव क्लास में लतिका कैमरे पर आपका फ़ॉर्म देखकर वहीं ठीक करवाती हैं। पढ़ें ऑनलाइन क्लास में पोस्चर करेक्शन कैसे होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पोस्चर ठीक होने में कितना समय लगता है?

यह हर किसी के लिए अलग है। रोज़ कुछ मिनट करने और बैठने का तरीका बदलने से धीरे-धीरे फ़र्क महसूस होता है। कोई तय दिन या हफ़्ते का वादा नहीं किया जा सकता।

क्या ये आसन शुरुआत करने वाली महिलाएँ कर सकती हैं?

हाँ। शुरुआत में कम बार करें और उष्ट्रासन में हाथ कमर पर ही रखें।

क्या इसे ऑफ़िस के बीच में कर सकते हैं?

ज़मीन वाले आसन घर पर बेहतर हैं। ऑफ़िस में चेयर योग और हर घंटे उठकर थोड़ा चलना मदद करता है।

यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, मेडिकल सलाह नहीं। कोई बीमारी, चोट या प्रेगनेंसी हो तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करें।

यह भी पढ़ें

लतिका कमर के लिए भुजंगासन करते हुए
महिला स्वास्थ्य · 2 मिनट

कमर दर्द के लिए योग: 7 हल्के आसन और कब डॉक्टर से मिलें

दिन भर बैठने से कमर दर्द? कमर के लिए 7 हल्के आसन, किनसे बचें, सही मुद्रा की आदतें, और किन लक्षणों में पहले डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।

पूरा पढ़ें →
लतिका योगा मैट पर लैपटॉप के साथ, अँगूठा दिखाते हुए
ऑनलाइन क्लास · 4 मिनट

पोश्चर करेक्शन वाली ऑनलाइन योग क्लास: लाइव कैमरा पर करेक्शन कैसे होता है

ज़्यादातर ऑनलाइन योग में कोई आपका फ़ॉर्म नहीं देखता। छोटे बैच में कैमरा पर लाइव पोश्चर करेक्शन कैसे होता है, और टीचर कौन-सी आम ग़लतियाँ पकड़ती हैं, यहाँ पढ़ें।

पूरा पढ़ें →
लतिका लैपटॉप के साथ, छोटे स्ट्रेच ब्रेक के लिए तैयार
शुरुआत · 3 मिनट

ऑफ़िस के लिए चेयर योग: डेस्क पर करने वाले 8 स्ट्रेच

डेस्क पर घंटों बैठकर गर्दन अकड़ गई, कंधे कसे, कमर में दर्द? ऑफ़िस के कपड़ों में 10 मिनट के 8 चेयर योग स्ट्रेच, और कब करें।

पूरा पढ़ें →