Yoga with Latu

अच्छी नींद के लिए योग: सोने से पहले का 15 मिनट का रूटीन

Latika
लतिका · योग में MA, NET क्वालिफ़ाइड · 2 मिनट
लतिका बालासन करते हुए

दिन भर का काम, फ़ोन की स्क्रीन और दिमाग़ में चलती बातें, नींद न आने की यह सबसे आम वजह है। शरीर थका होता है पर मन शांत नहीं होता। सोने से पहले का हल्का योग शरीर और मन दोनों को बताता है कि अब आराम का समय है।

लतिका की महिलाओं के लिए ऑनलाइन योग क्लास में यह सब लाइव, हिंदी में, कैमरा ऑन सीखें।

लतिका के साथ देखें

विपरीत करणी: दीवार पर पैर

YouTube पर देखें

सोने से पहले का 15 मिनट का रूटीन

  1. बालासन (2 मिनट)माथे को ज़मीन या तकिए पर रखकर लंबी साँस। कमर और कंधे ढीले होते हैं।
    Latika doing Balasana, step by step
  2. मार्जरी आसन (1 मिनट)धीरे-धीरे, साँस के साथ। दिन भर की अकड़न निकलती है।
    Latika doing Marjariasana, step by step
  3. उत्तानासन (1 मिनट)खड़े होकर आगे झुकें, घुटने मोड़ें, सिर और हाथ ढीले लटकने दें।
    3D figure doing Uttanasana, seen from the side and from the front
    3D गाइडआसन सही है या नहीं? फ़्री ट्रायल में लतिका लाइव चेक करती हैं।
  4. सुप्त मत्स्येंद्रासन (2 मिनट)लेटकर हल्का ट्विस्ट, दोनों तरफ़। कमर को आराम।
  5. विपरीत करणी (3 मिनट)दीवार के सहारे पैर ऊपर। पैरों की थकान और मन की बेचैनी दोनों कम होती हैं।
  6. भ्रामरी (2 मिनट)आँखें बंद, साँस छोड़ते समय भँवरे जैसी हल्की गुंजन। दिमाग़ की भाग-दौड़ धीमी होती है।
  7. शवासन (4 मिनट)पैरों से सिर तक हर हिस्से को एक-एक करके ढीला छोड़ें। यहीं से सीधे नींद में जा सकती हैं।
    Latika doing Shavasana, step by step

रात को तेज़ सूर्य नमस्कार, कपालभाति या ज़ोर वाले आसन न करें। ये शरीर को जगाते हैं। इन्हें सुबह के लिए रखें, जैसे सुबह के 15 मिनट के रूटीन में।

साँस का एक आसान तरीक़ा

बिस्तर पर लेटकर 4 गिनती में साँस लें और 6 से 8 गिनती में धीरे छोड़ें। लंबी छोड़ी गई साँस शरीर को शांत अवस्था में लाती है। 5 से 10 बार करें। अनुलोम विलोम भी सोने से पहले अच्छा काम करता है।

नींद बेहतर करने की आदतें

  • रोज़ एक ही समय पर सोएँ और उठें, छुट्टी के दिन भी।
  • सोने से 30 से 60 मिनट पहले फ़ोन और टीवी बंद।
  • शाम के बाद चाय और कॉफ़ी कम।
  • रात का खाना सोने से 2 से 3 घंटे पहले।
  • सुबह की धूप और दिन में हलचल, रात की नींद को बेहतर बनाते हैं।

अगर कई हफ़्तों से नींद नहीं आ रही, रात में बहुत ज़ोर से खर्राटे आते हैं, या दिन में बहुत ज़्यादा नींद आती है, तो डॉक्टर से मिलें। यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोने से कितनी देर पहले योग करना चाहिए?

हल्का, शांत करने वाला योग सोने से थोड़ी देर पहले या बिस्तर पर भी कर सकती हैं। तेज़ योग सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले ख़त्म करें।

नींद के लिए सबसे अच्छा आसन कौन-सा है?

विपरीत करणी, बालासन और शवासन अक्सर सबसे ज़्यादा मदद करते हैं, साथ में भ्रामरी प्राणायाम।

क्या योग से अनिद्रा दूर हो सकती है?

योग और अच्छी आदतें कई लोगों की नींद बेहतर करती हैं, पर लंबे समय से चल रही नींद की समस्या में डॉक्टर से ज़रूर मिलें।

यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, मेडिकल सलाह नहीं। कोई बीमारी, चोट या प्रेगनेंसी हो तो योग शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करें।

यह भी पढ़ें

लतिका अनुलोम विलोम प्राणायाम करते हुए, अँगूठा नाक पर
प्राणायाम और नींद · 3 मिनट

अनुलोम विलोम कैसे करें: सही तरीक़ा, फ़ायदे और आम ग़लतियाँ

अनुलोम विलोम प्राणायाम क़दम-दर-क़दम: कैसे बैठें, हाथ की मुद्रा, साँस का क्रम, कितनी देर करें, फ़ायदे और वे ग़लतियाँ जो शुरुआत करने वाले अक्सर करते हैं।

पूरा पढ़ें →
लतिका मार्जरी आसन करते हुए
शुरुआत · 2 मिनट

सुबह का 15 मिनट का योग रूटीन: व्यस्त महिलाओं के लिए

समय कम है? सुबह का 15 मिनट का योग रूटीन जो शरीर को जगाए, अकड़न निकाले और दिन भर ऊर्जा दे। शुरुआत करने वालों के लिए, क़दम-दर-क़दम, घर पर।

पूरा पढ़ें →
लतिका पद्मासन में बैठकर थम्ब्स अप करते हुए
शुरुआत · 3 मिनट

योग से होगा: रोज़ का योग आपकी ज़िंदगी में सच में क्या बदल सकता है

"योग से होगा" सिर्फ़ एक नारा नहीं। रोज़ योग करने से शरीर, नींद, तनाव और ऊर्जा में क्या बदलाव आते हैं, और क्या उम्मीद नहीं करनी चाहिए। सीधी बात।

पूरा पढ़ें →